फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action: 600 kg of colorful Chinese toys seized

कार्रवाई : चीनी के 600 किलो रंगीन खिलौने सीज

Sat, 11 Oct 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Action: 600 kg of colorful Chinese toys seized
सहारनपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने सम्राट विक्रम कॉलोनी में एक घर पर छापा मारकर करीब 600 किलो रंगीन चीनी के खिलौने सीज किए। वहीं, खोया, पनीर, रंगीन मिठाइयों और रंगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम अशोक कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम चिलकाना रोड पर सम्राट विक्रम कॉलोनी में पहुंची। यहां महेंद्र गोयल की रंगीन चीनी खिलौना फैक्टरी पर छापा मारा। रंगीन चीनी के तीन खिलौने और दो रंगों के नमूने संग्रहित किए। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद खाद्य अधिकारियों ने 40 गत्तों में रखे 600 किलो रंगीन चीनी खिलौनों को जब्त किया। प्रत्येक गत्ता 15 किलो का था। इनकी अनुमानित कीमत करीब 37 हजार रुपये है। सीज माल खाद्य कारोबारी महेन्द्र गोयल की अभिरक्षा में सौंपा गया है। इसके अलावा टीम ने बिहारीगढ़ बाजार स्थित कांबोज डेयरी से खोया, पनीर, गोयल मिष्ठान भंडार से खोया और जायसवाल मिष्ठान से रंगीन चीनी खिलौने के नमूने संग्रहित किए हैं।
विज्ञापन

सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल, अमित कुमार सिंह, सुमन पाल, कुलदीप तिवारी और अश्विनी कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed