फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of selling three women brought on the pretext of visiting Ayodhya

Saharanpur News: अयोध्या दर्शन करने के बहाने से लाई तीन महिलाओं को बेचने का आरोप

Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling three women brought on the pretext of visiting Ayodhya
बड़गांव(सहारनपुर)। बिहार से तीन महिलाओं को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के बहाने एक व्यक्ति सहारनपुर लेकर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी ने एक परिचित के घर उन्हें ठहरा दिया। आरोप है कि आरोपी ने तीनों महिलाओं को बेच दिया। कार में बैठाकर आरोपी महिलाओं को लेकर जा रहा था। बड़गांव क्षेत्र में कार पंक्चर हुई तो महिलाओं ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी महिलाओं और कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पूछताछ में महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के जिला भागलपुर की रहने वाली हैं। एक व्यक्ति तीनों को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन कराने के लिए कहा। आरोपी ट्रेन के जरिए उन्हें सहारनपुर लेकर आ गया। इसके बाद आरोपी ने तीनों महिलाओं को रिजवान नामक युवक के घर पर ठहरा दिया। आरोपियों ने कहा कि जल्द अयोध्या चलेंगे। इसी बीच आरोपी ने रिजवान के साथ मिलकर महिलाओं को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। इस बात का महिलाओं को पता लग गया।
विज्ञापन

आरोपी कार में तीनों महिलाओं को बड़गांव क्षेत्र से लेकर जा रहा था। इसी दौरान कार पंक्चर हो गई। मौका मिलते ही महिलाओं ने शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिलाओं के परिजनों को भी जानकारी दी है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिलाएं अपनी मर्जी से आरोपी के साथ आई थीं। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से हुई नोकझोंक, हंगामा

पुलिस की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। आरोप लगाया कि महिलाओं को बेचने ले जाने की सूचना देने वाले के साथ पुलिस ने अभद्रता की। इसको लेकर हंगामा हो गया, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed