{"_id":"62a38d200cfbb520ab7cfe1c","slug":"accused-of-cheating-student-in-the-name-of-getting-b-ed-exam-saharanpur-news-mrt5922652164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की परीक्षा दिलाने का आश्वासन दे छात्रा से ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की परीक्षा दिलाने का आश्वासन दे छात्रा से ठगी का आरोप
विज्ञापन
-- डिग्री कॉलेज प्रबंधक व प्रधानाध्यापक सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बीएड की परीक्षा दिलाने का आश्वासन देकर एक छात्रा से ठगी करने का मामला सामने आया है। देवबंद स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक सहित चार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए छात्रा थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोर्ट के माध्यम दर्ज कराए रिपोर्ट में देवबंद के मोहल्ला शिराजान निवासी आसमां परवीन ने बताया कि बीएड के लिए उसे स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरठ स्थित राधा गोविंद कॉलेज अलाट हुआ। इसका पता चलने पर देवबंद स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अजीमुलहक, प्रधानाध्यापक असजद तुर्की, कॉलेज के बीएड विभाग के वकील अहमद और कॉलेज से जुड़े डॉक्टर खलील अहमद ने उससे संपर्क किया। आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि उनका कॉलेज उसे बीएड करा देगा। उसे मेरठ जाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी और इसके लिए चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से उनके कॉलेज को अधिकृत किया गया है। छात्रा का आरोप है कि आरोपियों ने उसके घर मोहल्ला शिराजान में आकर परीक्षा दिलाने की फीस के अलावा कई बार में अलग-अलग फंड, स्कीमों और बिल्डिंग फंड आदि खर्च के नाम पर पैसे लिए और फिर उसे परीक्षा भी नहीं दिलाई गई, जबकि परीक्षा का समय भी समाप्त हो गया। जब उसने आरोपियों से इस संबंध में संपर्क किया तो उसे पता चला कि अतिरिक्त कोटा के नाम पर उससे धोखाधड़ी और षड्यंत्र करते हुए रकम वसूलकर गबन कर ली और उसके भविष्य से खिलवाड़ किया गया। आरोपियों ने थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पैसों का लेनदेन किया, जब उसने कार्रवाई के लिए कदम उठाया तो आरोपियों ने उसे धमकी भी दी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।