फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident: Woman killed in road accident in Saharanpur, husband injured, angry villagers block highway

Accident: सहारनपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया

Thu, 09 Feb 2023 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Feb 2023 02:27 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर  हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Accident: Woman killed in road accident in Saharanpur, husband injured, angry villagers block highway
हाईवे पर धरना देकर बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनहेटी के पास सड़क हादसे में महिला संगीता (35) की मौत हो, जबकि उसका पति प्रदीप घायल हो गया। महिला की मौत से गुस्साए जनधेड़ा समसपुर के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे को जाम कर दिया। महिलाएं हंगामा कर बीच हाईवे पर धरना देकर बैठ गई।
विज्ञापन


जंधेड़ा समसपुर गांव निवासी प्रदीप अपनी पत्नी संगीता को लेकर मोटर साइकिल द्वारा रामपुर मनिहारान जा रहा था। हाईवे पर पीछे से आए डंपर ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। संगीता की डंपर के पहियों के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में प्रदीप भी घायल हो गया। ग्रामीणों के हंगामा और प्रदर्शन के चलते आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीण डंपर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाकर मौके पर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed