फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accident on Highway : four dead in saharanpur road accident including two women

Accident on Highway : सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा,  दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

Mon, 22 Aug 2022 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 12:38 AM IST
सार

Accident on Highway : हादसा रात करीब 9 बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में गंदेवड़ के पास हुआ। मिर्जापुर गांव निवासी आदिल और उसके परिवार के लोग मारुति वैन में सहारनपुर गए थे। वहां एक अस्पताल में उनके परिवार की एक महिला की डिलीवरी हुई थी, जिससे मिलने के बाद वह लौट रहे थे। ट्रक ने मारुति वैन में सामने से टक्कर मारी। 

विज्ञापन
Accident on Highway : four dead in saharanpur road accident including two women
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मारुति वैन में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सीएचसी बेहट से प्राथमिक उपचार के बाद हर सेंटर रेफर किया गया है। वैन में ट्रक ने सामने से टक्कर मारी है।

विज्ञापन

 
हादसा रात करीब 9 बजे कोतवाली बेहट क्षेत्र में गंदेवड़ के पास हुआ। मिर्जापुर गांव निवासी आदिल और उसके परिवार के लोग मारुति वैन में सहारनपुर गए थे। वहां एक अस्पताल में उनके परिवार की एक महिला की डिलीवरी हुई थी, जिससे मिलने के बाद वह लौट रहे थे। मीरगढ़ गांव से आगे गंदेवड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मारुति वैन में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण हुई की वैन में सवार आदिल (25) पुत्र फुरकान, मशकूर (26) पुत्र मंजूर व दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रिहाना (38) पत्नी सलीम, सुल्ताना (35) पत्नी फुरकान व फुरकाना (38) रहमान गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें बेहट सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ट्रक को उसका चालक घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। सीओ मुनीशचंद्र ने बताया, कि मृतक के परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वे सीएचसी पहुंच गए रहे हैं। 


मृतक महिलाओं में रुखसार (32) पत्नी मशकूर व आसमां (24) पत्नी आदिल शामिल है। वैन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। आसमां गर्भवती थी। जिसे डॉक्टर के यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed