{"_id":"69a72482f8354690da05cf0e","slug":"abir-and-gulal-will-fly-today-children-and-youth-are-fully-prepared-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-170601-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आज उड़ेगा अबीर और गुलाल, बच्चों और युवाओं की पूरी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आज उड़ेगा अबीर और गुलाल, बच्चों और युवाओं की पूरी तैयारी
Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार को दुल्हेंडी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बच्चों से लेकर युवाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी वर्गों में खासा उत्साह है। इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया है। ऐसे में होलिका दहन के एक दिन बाद रंग खेला जाएगा।
महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में होली की तैयारी कर ली गई है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बाद बावजूद सड़क किनारे लगी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। देर शाम तक अपनी पसंद के रंग और पिचकारी लेने के लिए बच्चों में खासा उत्साह रहा।
बच्चों को मोटू पतलू के साथ कार्टून वाली पिचकारी भा रही है। इसके साथ ही टैंक वाली पिचकारी की भी अधिक मांग है। रंग पर्व को लेकर हर वर्ग में उत्साह हैं।
विज्ञापन
हुलियारों की टोलियां लोगों को रंगे से सराबोर करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मंगलवार को बच्चे भी दिन के समय आने-जाने वाले लोगों पर पानी और रंग डालते हुए दिखाई दिए। वहीं युवाओं ने भी अपने तरीके से रंग खेलने की योजना बनाई है।
महानगर की कई कालोनियों में सार्वजनिक आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए पहले ही इंतजाम किए गए हैं। महानगर की पैरामाउंट कॉलोनी, शिवाजी नगर, दीप विहार, पंत विहार, नुमाइश कैंप, शारदा नगर, नवीन नगर आदि में सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।