फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abhyudaya Center ready, classes will run from today

अभ्युदय केंद्र तैयार, आज से चलेंगी कक्षाएं

Mon, 15 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Center ready, classes will run from today
- अभ्युदय योजना के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बने प्रशिक्षण केंद्र का कक्ष। - फोटो : SAHARANPUR
अभ्युदय केंद्र तैयार, आज से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ हो गया। सहारनपुर में नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है, जहां मंगलवार से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
सोमवार को मुख्यमंत्री ने केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। कलक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में मंडलायुक्त एवी राजमौलि, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ पांच अभ्यर्थियों को भी मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, रेलवे एवं बैंकिग आदि परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी से राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट के कक्ष संख्या-12, 13 और 20 में प्रात: 07:30 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। छात्र कक्षाओं में उपस्थित होने में असमर्थ हैं तो वह ऑनलाइन भी कक्षा में भाग ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, एएसपी अली अब्बास, समाज कल्याण अधिकारी आनंद कुमार सिंह, छात्रा मंजरी सैनी, आकाश तोमर, आशुतोष शर्मा, आकाश कुमार, खुशी रावत मौजूद रहे।
विषयवार चयनित अभ्यर्थी
प्रभारी उपनिदेशक समाज कल्याण आनंद कुमार सिंह ने बताया कि मंडल में 12463 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मिला है। इनमें से 373 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें यूपीएससी/यूपीपीएससी के 264, आईआईटीजेईई के 57, एनडीए और सीडीएस के 07 तथा नीट की परीक्षा के लिए 45 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

कमरों में लगाए गए हैं प्रोजेक्टर
योजना के तहत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु आईपीएस और आईएएस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में अभी तीन कमरों को तैयार किया गया है, जबकि चौथा कमरा भी तैयार किया जा रहा है। इन कमरों में लैपटॉप, प्रोजेक्टर की व्यवस्था है तो खिड़कियों पर पर्दे भी लगवाए गए हैं।

- अभ्युदय योजना के शुभारंभ पर सहारनपुर के एनआईसी में मौजूद अधिकारी और अभ्यर्थी।

- अभ्युदय योजना के शुभारंभ पर सहारनपुर के एनआईसी में मौजूद अधिकारी और अभ्यर्थी।- फोटो : SAHARANPUR

- अभ्युदय योजना के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बने प्रशिक्षण केंद्र का कक्ष।

- अभ्युदय योजना के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में बने प्रशिक्षण केंद्र का कक्ष।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed