फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Abandoned from crime, fear of police, getting bail canceled

अपराध से तौबा, पुलिस का डर, करा रहे जमानत निरस्त

Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Abandoned from crime, fear of police, getting bail canceled
सहारनपुर। मुठभेड़ और गैंगेस्टर के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के बाद अपराधियों में पुलिस का खौफ है। कई अपराधियों ने थाने में शपथ पत्र देकर अपराध से तौबा की तो जेल में बंद कई आरोपियों ने जमानत लेने से ही इंकार कर रहे हैं। वहीं, कई आरोपियों की पुलिस ने भी जमानत निरस्त कराई है।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से पुलिस ने अपराधियों की कमर तोड़ी है। साढ़े चार वर्षों में जिले में करीब 50 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं और तीन अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर भी हुए। इसी तरह पुलिस ने पिछले दिनों करीब 12 गैंगेस्टर आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की है। इसके बाद से अपराधियों में पुलिस का खौफ है, जो जेल में बंद हैं, वह जमानत नहीं लेना चाहते हैं। वहीं, कई कुख्यात अपराधियों की पुलिस ने पैरवी कर जमानत निरस्त करा दी है। इसके अलावा जेल से छूटकर आए आरोपियों ने थाने में शपथ पत्र देकर अपराध से तौबा की है। इसी तरह 20 मामलों में आरोपियों को पुलिस सजा भी दिलवा चुकी है।
विज्ञापन

इन्होंने जमानत लेने से किया इंकार
केस-1-
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घाना खंडी निवासी अब्दुल बहाव देहात कोतवाली के टॉप टेन अपराधियों में शामिल हैं और गैंगेस्टर भी लगी है। गोकशी के मामले में अब्दुल जेल गया। जमानत के कागजातों पर जब परिजन व अधिवक्ता जेल में अब्दुल के हस्ताक्षर कराने गए तो उसने जमानत लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2-
गांव शेखपुरा कदीम निवासी गुल बहार भी जेल में बंद है। इस पर गोकशी के अलावा लूटपाट व चोरी के भी मामले दर्ज हैं। गुल बहार ने भी अधिवक्ता द्वारा तैयार किए जमानत के कागजातों पर हस्ताक्षर नहीं किए और जेल से बाहर आने से मना कर दिया।
केस-3-
चिलकाना निवासी गैंगेस्टर रजत को बाइक चोरी के मामले में थाना पुलिस ने जेल भेजा था। इस आरोपी को गिरोह लंबे समय से वाहनों की चोरी कर रहा था। इस आरोपी ने भी जमानत लेने से इंकार कर किया।
यह दे चुके हैं शपथ पत्र
जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल शराब माफिया और हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ जहाज ने अपराध करने से तौबा की। सलेमपुर भूकड़ी निवासी मोनू उर्फ जहाज ने पिछले दिनों पत्नी के साथ देहात कोतवाली पहुंचकर शपथ पत्र दिया। इसी तरह गंगोह में आरोपी राशिद व चिलकाना में निवासी राजेश उर्फ कल्लू ने शपथ देकर अपराध की दुनिया छोड़ने का भरोसा दिलाया। इन आरोपियों ने मेहनत - मजदूरी कर परिवार का पाल पोषण करने की बात कही।
इनकी जमानत निरस्त करा चुकी है पुलिस
इनके अलावा पश ुक्रूरता अधिनियम के मामले में जेल गए अहसान निवासी भनेड़ा खास, शोभी निवासी गोविंदपुर थाना सरसावा, बाबू निवासी सिजूड़ थाना नानौता, इरफान निवासी घाना खंडी, इमरान निवासी गांव दुमझेड़ा थाना चिलकाना सहित करीब 10 आरोपियों की पुलिस ने जमानत निरस्त करा चुकी है।
सप्ताह में दो बार थाने में आएंगे 1298 हिस्ट्रीशीटर
एसएसपी आकाश तोमर ने जनपद की 21 थानों के प्रभारियों के निर्देश दिए कि हर शनिवार और मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को थाने बुलाया जाए और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाए। जनपद में 1298 हिस्ट्रीशीटर हैं, जो अब शनिवार और मंगलवार को थाने में बनाए रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने आएंगे। इसको लेकर थानों में अलग से पुलिसकर्मी तैनात किए।
न्याय दिवस पर आमने सामने होंगे वादी और विवेचक
पुलिस पुलिस लाइन में प्रत्येक रविवार को न्याय दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके तहत एसएसपी की मौजूदगी में पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस लाइन आएंगे। मामले से संबंधित थाने के विवेचक को बुलाया जाएगा। मामलों में हुई कार्रवाई के बारे में पीड़ित के सामने ही विवेचक जानकारी देनी होगी। इसमें किसी की लापरवाही मिलेगी तो एसएसपी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर एसएसपी ने निर्देश जारी किए हैं।

कई आरोपियों ने खुद को जमानत निरस्त कराई है। इसके अलावा पुलिस ने भी कुख्यात आरोपियों बेल निरस्त कराई। इसके अलावा सप्ताह में दो बार हिस्ट्रीशीटरों को भी थाने बुलाया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को न्याय दिवस आयोजित किया जाएगा, इसमें प्रकरणों का निस्तारण होगा। - आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed