फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aarfeen and Suhail's death created a furore

आरफीन और सुहेल की मौत से मचा कोहराम

Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Aarfeen and Suhail's death created a furore
आरफीन और सुहेल की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन

सहारनपुर। बिजनौर जिले में नूरपुर के पास सड़क हादसे में सहारनपुर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी दो सगे भाईयों की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उनके घरों पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।
रविवार सुबह लकड़ी कारोबारी आरफीन (45) अपने छोटे भाई सुहेल (35) और भांजे यूसुफ (13) के साथ कार से संभल जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक बिजनौर में नूरपुर के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने कार में टक्कर मार दी। कार को सुहेल चला रहा था, जो स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। वहीं आरफीन भी बुरी तरह जख्मी हो गया। राहगीरों ने दोनों भाइयों व यूसुफ को निकालकर सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां आरफीन और सुहेल को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना जैसे ही सहारनपुर में इनके परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। दोनों भाइयों के पक्का बाग स्थित घर पर रिश्तेदारों व पड़ोसियों की भीड़ लग गई। पड़ोसी शिबान हनफी ने बताया कि दोनों भाई लकड़ी का कारोबार करते थे। कारोबार के सिलसिले में ही रविवार सुबह वह संभल गए थे। परिजन और रिश्तेदार सहारनपुर से बिजनौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहेल के तीन और आरफीन के हैं दो पुत्री
सुहेल, आफरीन और जुहैब तीन भाई थे। सुहेल और आरफीन की सड़क हादसे में मौत होने के बाद जुहैब के कंधों पर घर की जिम्मेदारी आ गई। इनके पिता भी इन दिनों बीमार चल रहे हैं। सुहेल की तीन पुत्री और आरफीन की दो पुत्रियां हैं। जिनकी उम्र से 10 से 12 साल हैं। इनकी बहन भी इनके साथ ही रहती है। इसलिए दस वर्षीय भांजे यूसुफ को भी अपने साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed