{"_id":"58ea80ba4f1c1b41485b94bf","slug":"aaj-paanch-ghante-band-rahegi-aapoorti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 5 घंटे बंद रहेगी मंडी क्षेत्र की बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 5 घंटे बंद रहेगी मंडी क्षेत्र की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी समिति क्षेत्र स्थित विद्युत उप केंद्र से जुड़ी कॉलोनियों में आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी वजह 33 केवी लाइन पर काम होना बताया गया है। विभागीय अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
अधिशासी अभियंता योगेश कुमार कौशिक ने बताया कि उप केंद्र पर आ रही 33 केवी की लाइन जंगलों के बीच से गुजर रही है। पिछले दिनों आई बारिश और तूफान में अनेक टहनियां लाइन पर झुक गई हैं।
इसकी वजह से आपूर्ति में तकनीकी समस्या आ रही है। आपूर्ति को निर्बाध रखने के लिए लाइन से टहनियों का हटाया जाना जरूरी है। यह काम सोमवार को सुबह दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इस अंतराल में पांच घंटे आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इसके बाद आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कर दी जाएगी।