{"_id":"58c2f78e4f1c1b8338dc4339","slug":"aaj-aayega-janta-ka-faisla","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगा जनता का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगा जनता का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल वेयर हाउस में मतगणना के लिए सजी टेबल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विधानसभा निर्वाचन 2017 के तहत दूसरे चरण में 15 फरवरी को डाले गए मतों की गणना शनिवार को (आज) जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में होगी। मतगणना की तैयारी प्रशासन ने एक दिन पहले ही दुरुस्त कर ली थी। मतों की गणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। माना जा रहा है कि दोपहर दो बजे तक सभी सीटों की स्थिति साफ हो जाएगी।
मतों की गणना की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल शुक्रवार को भी जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस पर पहुंचे थे। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतगणना के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मतों की गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक राउंड से पहले एजेंट्स को ईवीएम चेक कराई जाएगी, जिससे वेयर हाउस में रहने के दौरान मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने की आशंका न रहे। इसके अलावा प्रत्येक राउंड के बाद एजेंट्स से संतुष्टि पत्र पर हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी, मगर कर्मचारियों और एजेंट्स को सुबह सात बजे बुलाया गया है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए एक-एक आरओ और दो-दो एआरओ लगाए गए हैं। एजेंट्स की सूची आरओ और एआरओ के पास है। काउंटिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना आईडी कार्ड के मतगणना परिसर प्रवेश नहीं कर सकेगा। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में कोई भी विजेता जुलूस नहीं निकाल सकेगा।
विज्ञापन
कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सहारनपुर। मतगणना के दौरान या परिणाम आने के बाद शांति व्यवस्था भंग न हो। इसके लिए प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। मतगणना के दौरान जनता रोड खासकर मतगणना केंद्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा चार कंपनी बीएसएफ की भी तैनात रहेंगी। दो दिन पहले से मतगणना केंद्र के आसपास के गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाया हुआ है। एसएसपी लव कुमार का दावा है कि पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने जनता से मतगणना के दौरान और परिणाम आने के बाद भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।