फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man who returned from his in-laws' house died under suspicious circumstances

Saharanpur News: ससुराल से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
A young man who returned from his in-laws' house died under suspicious circumstances
चिलकाना। नगर में ही स्थित अपनी ससुराल के वापस लौटे इरशाद (21) पुत्र अनवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे ने जहर खा कर जान दी है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी महिला गफूरी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे इरशाद(21) की शादी छह महीने पहले कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में शबनम पुत्री इस्लाम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही इरशाद तथा उसकी पत्नी शबनम में छोटी-छोटी बात पर झगड़ा होता रहता था। शबनम सभी बातें अपनी मां को बताती थी, जिससे घर में तनाव रहता था। दो दिन पहले शबनम अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार को इरशाद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। ससुराल वालों ने शबनम को नहीं भेजा, बल्कि उसके साथ मारपीट कर भगा दिया था। मां कहने पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे इरशाद अपनी ससुराल गया था। दोपहर 12 बजे वह वापस आया, तो अपनी मां को तबीयत खराब होने की बात कही। हालत खराब होने पर उसका भाई नौशाद सहारनपुर में एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गया। अस्पताल में इरशाद की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल से बाहर निकलते ही इरशाद की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed