फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man who did a love marriage died after consuming poison

Saharanpur News: प्रेम विवाह करने वाले युवक की जहर खाने से मौत

Sat, 28 Jan 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Jan 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man who did a love marriage died after consuming poison
छुटमलपुर(सहारनपुर)। तीन माह पूर्व सजातीय युवती से प्रेम विवाह करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से ससुराल में तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार के थाना भगवानपुर के गांव सिकंदरपुर भैंसवाल के मजरे दौडबसी निवासी प्रवेश कुमार (24) वहीं की एक कंपनी में काम करता था। उसका सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोल्ली निवासी चंदरपाल की बेटी मौसम से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौसम भी उसी कंपनी में काम करती है। तीन माह पूर्व परिजनों ने आपसी सहमति के बाद दोनों की शादी कर दी थी। बृहस्पतिवार को प्रवेश अपनी ससुराल आया हुआ था। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद देर रात प्रवेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना पर गोल्ली पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कह रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि एक युवक की जहर खाने के बाद अस्पताल में मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed