{"_id":"6043aec98ebc3e591351d2dc","slug":"a-young-man-was-changed-his-name-to-marry-with-woman-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाम बदलकर रचाई थी शादी, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, इंसाफ के लिए भटक रही गर्भवती पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाम बदलकर रचाई थी शादी, फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, इंसाफ के लिए भटक रही गर्भवती पीड़िता
Sun, 07 Mar 2021 12:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:01 AM IST
सार
- नाम बदलकर की शादी, पत्नी ने धर्म नहीं बदला तो छोड़ दिया
- इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही गर्भवती पीड़िता
विज्ञापन
शादी
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दूसरे वर्ग के युवक ने नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। फिर वह धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। विवाहिता के इनकार करने पर मारपीट कर दी और फिर मासूम बेटे के साथ अकेला छोड़ दिया। इसके बाद विवाहिता को नोटिस भेजा, जिसमें आरोपी ने उसे तलाक दे दिया। अब विवाहिता इंसाफ पाने को दर-दर भटक रही हैं। गर्भवती पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करती थी। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र निवासी युवक भी वहां काम करता था। परिचय होने पर उसने खुद का नाम करण बताया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। सितंबर 2019 में एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर शादी कर ली। इसके बाद उसे सहारनपुर के मोहल्ला राज विहार में किराए के मकान में रखा। दंपती को एक वर्ष का बेटा भी है। बेटे के पैदा होने के बाद पति घर से कई-कई दिन गायब रहने लगा। इसी बीच उसे पता लगा कि उसका पति दूसरे वर्ग से है। इस बारे में पूछताछ करने पर पति उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
बताया गया कि विरोध करने पर वह मारपीट करता था। वर्तमान में भी वह गर्भवती है और पति उसे पुत्र के साथ अकेला छोड़कर चला गया। आरोप है कि पति ने अधिवक्ता के जरिए उसे नोटिस भिजवाया है, जिसमें कहा है कि उसे तलाक दे दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: मंत्री संजीव बालियान बोले, एक भी किसान की जमीन गई तो दे दूंगा त्यागपत्र
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर शिकायतपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि महिला उनसे आकर मिले। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/