फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A water tank of 2.25 lakh liters will be built at the railway station, work has started

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर 2.25 लाख लीटर की बनेगी पानी टंकी, काम शुरू

Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A water tank of 2.25 lakh liters will be built at the railway station, work has started
सहारनपुर के रेलवे काॅलोनी में रेलवे विभाग द्वारा तैयार किया जा रहा ओवरहेड टैंक
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के पास 2.25 लाख लीटर की पानी टंकी बनेगी, जिसका काम रेलवे ने शुरू कर दिया है। टंकी से ट्रेनों के कोच में पानी की सप्लाई होगी। जरूरत पड़ने पर रेलवे कॉलोनियों में भी सप्लाई दी जाएगी। इस पर करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। यहां से अप-डाउन में करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 20 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए लिफ्ट और एस्केलेटर लगे हुए हैं। पुराने रेलवे क्वार्टरों को तोड़कर नए क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक के पास पानी की टंकी बनाई जा रही है। इस टंकी की क्षमता 2.25 लाख लीटर की है।
विज्ञापन

कई बार ट्रेनों में पानी की किल्लत रहती है। शौचालय में पानी नहीं होता। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेनों के कोच भरे जाते हैं। जिस टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, उससे ट्रेनों के कोच में पानी की सप्लाई की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टंकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही एक और टंकी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed