फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A unique confluence of tradition, science and future was seen on the foundation day of the university.

Saharanpur News: विवि के स्थापना दिवस पर दिखा परंपरा, विज्ञान और भविष्य का अनुठा संगम

Wed, 03 Dec 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A unique confluence of tradition, science and future was seen on the foundation day of the university.
पुंवारका। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चौथे स्थापना दिवस पर परंपरा, विज्ञान और भविष्य का अनुठा संगम दिखाई दिया। छात्रों ने जहां भारत के चारों युग से प्रेरित नाट्य प्रस्तुति किया तो उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी समेत 11 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


मंगलवार को जनता रोड स्थित पुंवारका स्थित विश्वविद्यालय परिसर में स्थापना दिवस का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। कुलपति प्रो. विमला वाई ने छात्रों खूब मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने इनोवेशन मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टार्टअप मॉडलों, नवाचार परियोजनाओं को देखा। वहीं छात्रों द्वारा बनाए गए नवाचार परियोजनाओं, विद्यार्थियों द्वारा निर्मित वैज्ञानिक प्रदर्शनी की सराहना की। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विवि के मुख्य द्वार पर पौधारोपण किया। इसके बाद रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्पर्श दिव्यांग विद्यालय रामपुर मनिहारान के नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने अपनी मनमोहक, भावपूर्ण और प्रेरणा दायी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। आईआईएमटी की तरफ से सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम, विश्वविद्यालय कुलगीत, विकसित भारत थीम पर अभिनय की शानदार प्रस्तुति हुई। नवदुर्गा प्रस्तुति, भारत के चार युगों पर आधारित मंचन ने समारोह को भव्यता और सांस्कृतिक समृद्धि से भर दिया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने छात्रों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करने की अपील की। नगर आयुक्त शिपू गिरी और सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने विकासशील भारत के बारे में छात्रों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



- एमओयू से छात्रों की रहेगी सीधी सहभागिता

स्मार्ट सिटी और विवि के बीच हुए एमओयू के तहत छात्र स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले प्रोजेक्ट्स में सीधे भागीदारी कर सकेंगे। एमओयू द्वारा शहरी परिवहन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, आईटी एवं कमांड सेंटर, सांस्कृतिक एवं विरासत संरक्षण, जल प्रबंधन आदि में अब विश्वविद्यालय के छात्र प्रत्यक्ष सहभागिता करेंगे, जिससे उन्हें न सिर्फ कौशल विकास का अवसर मिलेगा, बल्कि शहर के विकास में युवाओं की ऊर्जा भी शामिल होगी।



- उद्योगपतियों ने की वर्क फ्रॉम होम पर चर्चा

उद्योगपती अनुपम गुप्ता, सुधाकर अग्रवाल, रामजी सुनेजा, डॉ. माधुरी ने छात्रों के साथ वर्क फ्रॉम होम के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को रोजगार मांगने वाले की बजाए रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। उन्होंने स्टार्टअप समेत अन्य मुद्दों पर छात्रों के साथ बातचीत की।


- यह रहे मौजूद

स्थानपा दिवस कार्यक्रम में सहायक कुलसचिव संजीव कुमार, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. हर्ष सिंह, डॉ. अर्चस्वी त्यागी, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. संदीप कुमार, अभिनव पुंडीर, विवेका पुंडीर, डॉ. मितिका चौहान, डॉ. ममता, डॉ. अपूर्वा, डॉ. कोमल त्यागी, मानव, डॉ. प्रतिभा चौहान, मानव कात्यान, सुलभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed