{"_id":"67a508cc380068b67a0fb666","slug":"a-teenager-who-got-burnt-due-to-electric-current-in-a-chinese-manjha-died-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-142037-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चीन के मांझे में उतरे करंट से झुलसे किशोर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चीन के मांझे में उतरे करंट से झुलसे किशोर ने दम तोड़ा
Fri, 07 Feb 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अजीम का फाइल फोटो
पुवांरका(सहारनपुर)। चार दिन पहले पतंग लूटने के प्रयास में एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसे किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसका चार दिन से चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था।
दो फरवरी सड़क दूधली निवासी अजीम (10) पुत्र यूनुस अपनी छत पर पतंग लूटने का प्रयास किया था। चीन का मांझा बिजली की हाईटेंशन लाइन से छू रहा था, जैसे ही उसने मांझे को छुआ तो करंट का झटका लगा और वह दूर जाकर गिर गया था। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया था। घटना के बाद स्थानीय लोग बालक को लेकर एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकोंं ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन अजीम को पीजीआई चंडीगढ़ ले गए और भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मंसूर अली ने बताया कि परिजन शव देर रात तक घर पहुंच जाएंगे।