{"_id":"636bd8245010b9606d033bb2","slug":"a-teenager-died-in-a-road-accident-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 09 Nov 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:11 PM IST
सार
Saharanpur Accident : एक किशोर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रात करीब साढ़े आठ बजे नवादा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, नवादा रोड निवासी समीर पुत्र इंतजार (14) साइकिल से घर के पास ही काम से गया था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हुआ। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी के मकानों में दौड़ा करंट, महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हादसे में समीर की मौत हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Murder: विवाहित बहन और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी भाई बोला-बहुत बदनामी हो रही थी, मार डाला