{"_id":"608c513f8ebc3e47774681b6","slug":"a-surge-in-the-prices-of-fruits-that-help-to-increase-immunity-saharanpur-news-mrt536631217","type":"story","status":"publish","title_hn":"इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार फलों के दाम में भारी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार फलों के दाम में भारी उछाल
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार फलों की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। इसके चलते एक सप्ताह में इन फलों के भाव भी दोगुना तक पहुंच गए हैं। मंडी में एक सप्ताह पहले 30 से 40 रुपये प्रति किलो के थोक भाव पर बिकने वाली मौसमी का दाम बढ़कर 50 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। यही स्थिति कीवी और हरा नारियल की है। जबकि सब्जियों के दाम लगभग सामान्य ही चल रहे हैं।
कोविड के प्रकोप के चलते लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी, कीवी और नारियल पानी सहित अन्य फलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते इस फलों के भाव में पिछले एक सप्ताह में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। तीस पीस के कीवी के एक पैकेट का रेट पिछले सप्ताह जहां 600 से 800 रुपये का चल रहा था शुक्रवार को उसका भाव बढ़कर 1200 से 1300 रुपये प्रति पैकेट हो गया। इसी प्रकार 10 पीस वाले हरा नारियल का भाव पिछले सप्ताह 400 से 600 रुपये चल रहा था, वह अब बढ़कर 700 से 800 रुपये हो गया है। जनपद में मौसमी हैदराबाद, बैंगलुरू से आती है। जबकि हरा नारियल आंध्रप्रदेश और केरल से मंगाया जाता है। न्यूजीलैंड से आयातित कीवी मंडी में आ रही है। इसे दिल्ली सहित अन्य बड़ी थोक मंडियों से जनपद में मंगाया जाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार कीवी, हरा नारियल और मौसमी जैसे फलों की मांग अधिक बढ़ रही है। जबकि आवक में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह में इनके भाव में खासा उछाल आया है। हालांकि सब्जियों के भाव सामान्य ही चल रहे हैं। - अशोक कुमार गुप्ता, मंडी सचिव।
विज्ञापन
मंडी में फलों के थोक भाव
फल 23 अप्रैल का भाव 30 अप्रैल का भाव
मौसमी 30 से 40 रुपये प्रति किलो 50 से 70 रुपये प्रति किलो
कीवी (30 पीस का पैकेट) 600 से 800 रुपये 1200 से 1300 रुपये
हरा नारियल ( दस पीस) 400 से 600 रुपये 700 से 800 रुपये
नोट: मंडी समिति के आंकड़ों के अनुसार।