फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A road was constructed, two departments took payment, notice issued

Saharanpur News: एक सड़क का हुआ निर्माण, दो विभागों ने लिया भुगतान, नोटिस जारी

Thu, 28 Sep 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
A road was constructed, two departments took payment, notice issued
गांव दतौली मुगल में डाली गई नई सीसी सड़क। संवाद
छुटमलपुर। गांव दतौली मुगल में एक ही सीसी सड़क का ग्राम पंचायत और जिला पंचायत दोनों से भुगतान होने का मामला तूल पकड़ रहा है। जांच अधिकारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम ने जिला पंचायत के अभियंता, अवर अभियंता, ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


बता दें, कि मुजफ्फराबाद ब्लाॅक की ग्राम पंचायत दतौली मुगल में सुंदलहेड़ी मार्ग पर गत दिसंबर माह में डाली सीसी सड़क का ग्राम पंचायत और जिला पंचायत दोनों जगहों से भुगतान करा लिया गया था। मामला खुलने पर आनन-फानन में चार दिन पूर्व पुरानी डाली सीसी सड़क से आगे फिर एक और सड़क बना दी गई। अमर उजाला द्वारा यह समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित करने पर सीडीओ ने प्रकरण की जांच जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम को सौंपी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जिला पंचायत के अभियंता, अवर अभियंता, ग्राम पंचायत दतौली मुगल के प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस भेज कर ग्राम पंचायत का कार्रवाई रजिस्ट्रर, माप पुस्तिका एवं पत्रावली और कार्य योजना की स्वीकृति आदि दस्तावेज मांगे हैं। नोटिस जारी होने के बाद इस खेल में शामिल लोगों में अपनी गर्दन फंसती देख हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------

यह है प्रकरण

दिसंबर माह में गांव में सुंदलहेड़ी मार्ग पर इरशाद के घर से जमील के घर तक 62 मीटर सड़क डाली गई थी। ग्राम प्रधान राव राशिद का कहना है कि यह सड़क ग्राम पंचायत द्वारा डाली गई है। इसका भुगतान संबंधित फर्म को उनके द्वारा दो जनवरी 2023 को 485932 रुपये ई ग्राम स्वराज पोर्टल से किया गया है। जबकि जिला पंचायत द्वारा इसी सड़क का 307963 रुपये भुगतान 28 अप्रैल 23 को किया गया है। मामला खुलता देख चार दिन पहले रातोंरात गांव में इससे आगे एक सड़क और डाल दी गई। हैरत की बात है कि इस नई सड़क को बनाने की जिम्मेदारी ना तो प्रधान और ना ही जिला पंचायत के जिम्मेदार ले रहे हैं। अपर मुख्य अधिकारी बाबूराम का कहना है कि यह जांच का विषय है नई सड़क किसने डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed