फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A new road will be constructed from Nasrullagarh bridge to Nakur-Saharanpur road

Saharanpur News: नसरुल्लागढ़ पुल से नकुड़-सहारनपुर रोड तक होगा नई सड़क का निर्माण

Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A new road will be constructed from Nasrullagarh bridge to Nakur-Saharanpur road
नकुड़। प्रदेश सरकार ने हरियाणा को यूपी से जोड़ने के लिए गांव नसरुल्लागढ़ के पास यमुना नदी पर बने पुल से नकुड़-सहारनपुर रोड तक साढ़े बारह किमी लंबी नई टू लेन सड़क निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार ने एक अरब 18 करोड़ 34 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। इस बजट में ही किसानों की भूमि का मुआवजा भी शामिल है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि हरियाणा को यूपी से जोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने गांव नसरुल्लागढ़ के समीप यमुना नदी पर कई वर्ष पूर्व पुल का निर्माण कराया था, लेकिन पुल तक सड़क न बनने के कारण क्षेत्रवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। क्षेत्रवासियों की इस परेशानी को देखते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को नई सड़क बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी देते हुए एक अरब 18 करोड़ 34 रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है। यह सड़क नकुड़ कस्बे से बाहर को होते हुए गांव साढ़ौली-पिलखना के पास नकुड़-सहारनपुर रोड से जुड़ेगी। इसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


------------

इन गांव के जंगल से होते हुए बनेगी नई सड़क

सड़क निर्माण के लिए विभाग ने नक्शा तैयार कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नक्शे के अनुसार सड़क गांव रेतगढ़, नारायणपुर, टाबर, साहबामाजरा, हसनपुर, जुड्डी, साल्हापुर, खारीबांस, सढोली व पिलखना आदि गांव के जंगल से होते हुए नकुड़-सहारनपुर रोड से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------



भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। जल्द ही लेखपालों की टीमें गठित कर सर्वे कराया जाएगा और जिन किसानों की भूमि सड़क निर्माण में आएगी उनकी लिस्ट लेकर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


- आरके सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed