फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A new bridge will be built on the Maskhara river in nine crores

Saharanpur News: नौ करोड़ में बनेगा मसखरा नदी पर नया पुल

Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built on the Maskhara river in nine crores
चिलकाना-गंदेवड मार्ग पर मसखरा नदी पर बाढ़ में बहा पुल, अब यहां पर 9 करोड़ रुपये में 71 मीटर लंब
विकास की बात:-
विज्ञापन

- सेतु निगम ने प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा
- बाढ़ के चलते नदी में बह गया था पुल
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। सहारनपुर-चिलकाना-गंदेवड मार्ग पर स्थित मसखरा नदी पर नौ करोड़ रुपये की लागत से करीब 71 मीटर का नया पुल बनाया जाएगा। उप्र सेतु निगम ने इसका प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
एक पखवाड़े पहले जनपद में हुई भारी बरसात और इसके आई बाढ़ के दौरान चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग पर स्थित मसखरा नदी पर बना 15 मीटर का पुल बह गया था। इस पुल के नदी में बहने के कारण इस मार्ग से होकर जाने वाले सौ से अधिक ग्रामों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पुल नदी में बहने से गंदेवड़ से चिलकाना भी नहीं आया जा रहा। जिससे लोग परेशान है।
विज्ञापन

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने गत सप्ताह विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर नया पुल बनवाने का प्रस्ताव बनवाया था। जिस पर उप्र सेतु निगम ने 71 मीटर लंबे पुल के निर्माण का प्रस्ताव बनाया है। इसकी लागत करीब 9.10 करोड़ रुपये होगी। सेतु निगम ने यह प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि पुल के बिना करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। धोलाहेड़ी, दुधगढ़, मंसूरपुर, अराजी तोफिर, रघुनाथपुर, भुकारी, नारायणपुर गुर्जन, गोवर्धनपुर, धुलानी, पठेड़, सुल्तानपुर, जयरामपुर, मुकरामपुर आदि ग्राम के ग्रामीण प्रभावित हो रहे है। इस के बनने से इन सभी ग्रामों के ग्रामीण को लाभ मिलेगा। उप्र सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुल का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed