फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A miscreant was arrested after being shot in an encounter

Saharanpur News: मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया

Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A miscreant was arrested after being shot in an encounter
बेहट पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश फैजान। श्रोत पुलिस
बेहट। कोतवाली क्षेत्र के गांव मडौरा के जंगल में बेहट पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। घायल बदमाश फैजान पुत्र अब्दुल खालिक निवासी गांव रीढ़ी मोहिद्दीनपुर बेहट को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीओ मुनीशचंद्र ने बताया कि सोमवार सुबह जनता रोड पर गांव पिठौरी के मोड़ पर चेकिंग चल रही थी। गांव लंढौरा चौक की तरफ से काले रंग की कार आती दिखाई दी। उसमें दो लोग सवार थे। रोकने का इशारा करने पर कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। गांव मडौरा के खंडजे से आगे कच्चे रास्ते पर कार कीचड़ में धंस गई।
विज्ञापन

इस पर उसमें सवार दोनों बदमाश कार को वहीं छोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी जंगल में भाग गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से कार, एक तमंचा, दो कारतूस, गोकशी के उपकरण आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से भागे बदमाश की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ गोकशी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे बेहट थाने पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed