फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A massive marquee has been set up to accommodate 10,000 people.

Saharanpur News: 10 हजार लोगों के बैठने के लिए लगाया गया विशाल पंडाल

Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A massive marquee has been set up to accommodate 10,000 people.
देवबंद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए बनाया गया विशाल पंडाल। संवाद
देवबंद। मुख्यमंत्री की जनसभा में कोई चूक बाकी न रहे इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को अपने अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री देवबंद दौरे के दौरान प्राचीन शक्तिपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं, इसके लिए मंदिर मार्ग पर सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा।
विज्ञापन

मंडी समिति प्रांगण में वाहनों की पार्किंग होगी। इसके अलावा स्टेट हाईवे पर खाली पड़े प्लाॅटों को पार्किंग के लिए तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री की जनसभा में सहारनपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। करीब 10 हजार लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसएसपी अभिनंदन, एसपी देहात मयंक पाठक, एसडीएम युवराज सिंह आदि अधिकारियों ने सभा स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने बताया कि जनसभा स्थल पर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed