फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A headless body was found in two parts in the link canal

Saharanpur News: लिंक नहर में सिर कटा शव दो हिस्सों में मिला

Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 18 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A headless body was found in two parts in the link canal
बड़गांव। गांव बडूली माजरा के समीप लिंक नहर में एक व्यक्ति का शव दो टुकड़ों में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका है कि शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े किए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह किसी राहगीर ने व्यक्ति के शव के टुकड़े नदी में उतराते देखे। पता चलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से धड़ और एक हाथ बाहर निकाला। धड़ से ऊपर का हिस्सा नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव के हिस्सों की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या की गई है, जिसके बाद शव को टुकड़ों में काटकर उन्हें ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया होगा।
विज्ञापन

बता दें, कि करीब दो साल पहले भी गांव शिमलाना के जंगल में लिंक नहर में एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में गर्दन कटा शव मिला था। इस शव के ऊपर बांट बंधा था। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस उस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की लिंक नहर में कई दिन पुराना शव उतराता मिला है। शव से सिर और पेट का हिस्सा गायब है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
- रविकांत पाराशर, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed