फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A five-bed Neeku ward will be built in the medical college

Saharanpur News: मेडिकल कॉलेज में बनेगा पांच बेड का नीकू वार्ड

Thu, 16 Jan 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A five-bed Neeku ward will be built in the medical college
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नीकू वार्ड की भी सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर नवजात शिशुओं को दिल्ली, चंड़ीगढ़ या फिर अन्य अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। यह वार्ड पांच बेड (रेडिएंट वार्मर) का होगा। इसमें जन्म से लेकर एक महीने तक के नवजात शिशु भर्ती किए जाएंगे। वेंटिलेटर की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी 90 से 100 की रहती है। मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, ताकि मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो। अब मेडिकल कॉलेज में नीकू की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी। पांच बेड की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए अलग वार्ड तैयार कर लिया है। वार्ड में लगने वाले उपकरणों को खरीदा जा चुका है। वेंटिलेटर पहले से ही मेडिकल कॉलेज में है।
विज्ञापन

------
-- नीकू वार्ड में मिलती हैं यह सुविधाएं
नीकू वार्ड में एलईडी फोटोथेरेपी, बच्चों को हाइपोथर्मिया से बचाने के लिए रेडिएंट वार्मर, सांस की तकलीफ वाले बच्चों के लिए कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयर प्रेशर, इन्फ्यूजन पंप (जिनके सहारे नवजात बच्चे को दूध जैसे तरल को भेजा जाता है) की सुविधा मिलती है। इसमें जन्म से एक महीने तक के नवजात शिशु रखे जाते हैं। बच्चों को ऑक्सीजन की कमी होने पर विशेष व्यवस्था होती है। इसके साथ ही बच्चों के वेंटिलेटर भी होते हैं। यहां किसी को भी शोर करने की इजाजत नहीं है। बच्चों को बहुत ही शांत माहौल में रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मेडिकल कॉलेज में नीकू वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उपकरणों की खरीद हो गई है। वार्ड में अलग से स्टाफ को तैनात किया जाएगा। वार्ड को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। - डॉ. सुधीर राठी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed