फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A container fell into Eastern Yamuna Canal in Saharanpur and former village head died in accident

UP: रेलिंग तोड़ते हुए पूर्वी यमुना नहर में गिरा कंटेनर, चपेट में आए पूर्व प्रधान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 20 Nov 2023 11:43 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Nov 2023 11:43 AM IST
सार

Saharanpur News : तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए पूर्वी यमुना नहर में जा गिरा। इस दौरान पूर्व प्रधान भी चपेट में आकर नहर में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A container fell into Eastern Yamuna Canal in Saharanpur and former village head died in accident
पूर्वी यमुना नहर में गिरा कंटेनर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में अंबाला हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर पूर्वी यमुना नहर के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरा। जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार रूपड़ी गांव के पूर्व प्रधान 50 वर्षीय लीलू भी नहर में गिर गए। पूर्व प्रधान की तलाश में नहर में अभियान चलाया गया। करीब तीन घंटे बाद पूर्व प्रधान का शव नहर से निकाला गया। हादसे में कंटेनर के चालक-परिचालक भी घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसा कुतुबशेर थाना क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे हुआ। तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर पुल पर रेलिंग तोड़ता हुआ नीचे नहर में जा गिरा। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार पूर्व प्रधान लीलू भी कंटेनर की चपेट में आ गए और वह भी नहर में जा गिरे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली में सामूहिक दुष्कर्म: चार युवकों ने की दरिंदगी, गिरफ्तारी न होने पर घरवालों ने चिपकाए पलायन के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और पूर्व प्रधान की तलाश शुरू कराई। पूर्व प्रधान के परिजन भी वहां पहुंचे। जिन्होंने गोताखोरों की मदद से पूर्व प्रधान का शव बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: तुम्हारी बेटी को मार दिया..., पत्नी की सिर में डंडा मारकर की हत्या, ससुराल में फोन कर फांसी पर लटका पति

परिजनों ने बताया कि पूर्व प्रधान का बेटा सहारनपुर के शारदा नगर में रहता है। पूर्व प्रधान सुबह के वक्त गांव से दूध लेकर वहां जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed