फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A 50 year old woman trapped 22 year old man in her love trap in Uttarakhand

UP: 50 साल की मकान मालकिन ने युवक को प्रेमजाल में फंसाया, घर में बनाया बंधक, पीड़ित मां ने SSP से लगाई गुहार

Mon, 18 Mar 2024 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Mar 2024 08:45 PM IST
सार

Saharanpur News : उत्तराखंड में 50 साल की मकान मालकिन ने किरायेदार युवक को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़ित युवक की मां का आरोप है कि महिला ने उसके बेटे को बंधक बनाकर रखा है। महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
A 50 year old woman trapped 22 year old man in her love trap in Uttarakhand
महिला ने प्रेमजाल में फंसाया। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में मजदूरी करने गए 22 वर्ष के युवक को मकान मालकिन ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और अब उसने उसे बंधक बनाया हुआ है। यह आरोप है सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के राज्जुपुर गांव निवासी महिला जरीना का। सोमवार को महिला ने एसएसपी को पत्र लिखकर बेटे को महिला के चंगुल से छुड़ाए जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


एसएसपी को भेजे पत्र में जरीना ने बताया कि 22 वर्षीय बेटा अफनान देहरादून में मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। जो वहीं पर मोहल्ला कारगी के समीप एक बिल्डिंग में कमरा किराये पर लेकर रह रहा है। 

विज्ञापन

आरोप है कि बिल्डिंग की मालकिन 50 वर्षीय एक महिला है, जिसने बेटे को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसने कई बार बेटे से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उससे मिलने नहीं दिया गया। 

साथ ही महिला कह रही है कि उसने अफनान से निकाह कर रखा है। धमकी दी अगर अफनान को साथ ले जाने की जिद की तो वह दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसा देगी। जरीना ने एसएसपी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed