{"_id":"50-52440","slug":"Saharanpur-52440-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन कॉलेज में डकैती का खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन कॉलेज में डकैती का खुलासा
Saharanpur
Updated Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर / गंगोह। एक पखवाडे़ पूर्व निर्माणाधीन राजकीय लाला किशनंचद महाविद्यालय में हुई डकैती का गुरुवार को गंगोह पुलिस और एसओजी ने खुलासा कर दिया। मुजफ्फरनगर और शामली के गैंग ने इस लूट का अंजाम दिया था। जिसके छह सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। 7 टन सरिया, तीन तमंचे, कारतूस, चाकू भी बरामद हुए। गैंग के चार सदस्य फरार है। इस मामले में मुजफ्फरनगर के एक बडे़ लोहा व्यापारी का नाम भी सामने आया है।
18 फरवरी को नगर के वजीरपुर रोड स्थित निर्माणाधीन महाविद्यालय से बदमाशों ने तमंचे के बल पर ठेकेदार और लेवर को एक कमरे में बंधक बनाकर 10 टन सरिया लूट लिया था। बदमाश इस सरिये को दस टायरा ट्रक मेें भरकर ले गये थे। बिजनौर के ठेेकेदार केडी अग्रवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस दूधला रोड पर गश्त पर थी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान और एसओजी प्रभारी प्रशांत कपिल की टीम ने दूधला रोड पर मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को पकड़ा लिया, जबकि चार भागने में सफल रहे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इसी गैंग ने कालेज में डकैती डाली थी। पकड़े गये बदमाशों में मुजफ्फरनगर के गांव कुल्हेड़ी का हसरत, बब्बू उर्फ दिलशाद, महताब, खलील, शामली के गांव बढ़ी का फरमान, गांव टिटौली का शकील शामिल है। जबकि फरार होने वालों में मीरपुर का नौशाद, कुल्हेड़ी का ट्रक ड्र्राइवर इरफान, मुजम्मिल शामिल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की निशानदेही पर लूटा गया सात टन सरिया गंगोह में एक खेत से बरामद हुआ है। मुजफ्फरनगर के लोहा व्यापारी मुकेश का नाम सामने आया है, जो सरिया की खरीद फरोख्त करने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे भी नामजद किया है।