{"_id":"50-52376","slug":"Saharanpur-52376-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझा बन रहा मौत का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझा बन रहा मौत का सामान
Saharanpur
Updated Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। चाइनीज मांझे ने बुधवार को मासूम की जान ले ली। धारदार हथियार से भी तेज यह मांझा आसमान में मौत बनकर लहराता है। खुलेआम दुकानों में इस मौत के सामान की बिक्री हो रही है, मगर प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। बुधवार को जेल चुंगी पर हुई मासूम की मौत के पीछे सरकारी लापरवाही भी जिम्मेदार है। देश के कई राज्यों में चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, मगर, तीन राज्यों की सीमा पर बसे सहारनपुर में इसकी बड़ी खपत है।
बसंत की शुरुआत के साथ ही सहारनपुर में पतंगबाजी का पेंच लड़ना शुरू हो जाता है। इसके क्रेज और पतंग काटने की होड़ में चाइनीच मांझे ने मार्केट पर कब्जा कर लिया है। यही कारण है कि ज्यादा धारदार डोर के चक्कर में लोग चाइनीज मांझे को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में आसमान में पतंग के साथ ही मौत भी लहराती रहती है। कई राज्यों में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन यहां लापरवाह बना हुआ है।