फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुरक्षा को ताक पर रख हथिनी कुंड बैराज के पास अवैध खनन

सुरक्षा को ताक पर रख हथिनी कुंड बैराज के पास अवैध खनन

Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा को ताक पर रख हथिनी कुंड बैराज के पास अवैध खनन
बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनन की होड़ में माफिया कायदे कानून को ताक पर रखकर खनन नियमावली की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। इतना ही नहीं पांच राज्यों के जल बंटवारे के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले हथनीकुंड़ बैराज की सुरक्षा की दृष्टि से उसके आसपास खनन प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां दिन-रात जेसीबी एवं पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बैराज और यूपी के तटबंध को बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

शासन द्वारा यमुना नदी में नुनियारी घाट पर खनन पट्टे का अनुबंध होने के बाद से पूरी यमुना नदी में अवैध खनन सारे रास्ते खुल गए है। माफिया बेखौफ होकर दिन रात यमुना का सीना छलनी कर रहे है। अवैध खनन को लेकर बेहट कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी तो खूब चर्चाओं में है। पिछले दिनों पकड़ जाने पर कोतवाली में ही खनिज से भरे ट्रक चालकों ने कोतवाली के दो पुलिसकर्मियों के नाम सार्वजनिक किए थे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कार्रवाई कोई नहीं हुई। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में तो अवैध खनन की तस्वीर इससे भी भयावह है। कंडाईवाला घाट जहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। पांच राज्यों के जल बंटवारे के लिए बनाए गए हथनीकुंड बैराज कि सुरक्षा की दृष्टि से यहां सरकारी स्तर से खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके माफिया इस संवेदनशील स्थान पर अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे और दिन-रात प्रतिबंधित मशीनों से अवैध खनन कर रहे है। उधर, थाना मिर्जापुर प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा, यदि हथनीकुंड़ बैराज के पास यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, यदि हथनीकुंड़ बैराज के पास अवैध खनन किया जा रहा है, तो यह गंभीर मामला है। वह इसकी जांच कराएंगे। युगराज सिंह, एसडीएम बेहट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed