फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर बटौरी वाहवाही

कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर बटौरी वाहवाही

Sun, 17 Mar 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर बटौरी वाहवाही
सहारनपुर। नृत्य संस्था वैष्णवी नृत्यालय के साधकों ने बुलंदशहर में आयोजित 137 वीं कृषि प्रदर्शनी में देशभक्ति संध्या पर कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी कला की प्रतिभा से खूब वाहवाही बटोरी। वैष्णवी नृत्यालय की डायरेक्टर रंजना नेब के निर्देशन में साधकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में विधायक शिकारपुर अनिल शर्मा, जिलाधिकारी अभय प्रताप, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा राजू कालड़ा, उपाध्यक्ष कुश शर्मा ने रंजना नेब को सम्मानित किया। इसके बाद देश भक्ति संध्या में वैष्णवी नृत्यालय की साधिकाओं प्रिंसि पराजेश, तेजस्वी, प्राची ,प्रेक्षा, ईशान्वी, मान्या ,रंजू नरुला और साहिल ने कथक नृत्य में महिषासुर मर्दिनी, महारास और देश के वीर जवानों को समर्पित नृत्य नाटिका है नमन उनको की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। मतदाता जागरूकता अभियान ,वोट अपील और शपथ ग्रहण मतदान के लिए की भी गौरवशाली प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

गीता जीवन जीने की कला सिखाती है: आचार्य रजनीश
सहारनपुर। गीता मनीषी आचार्य रजनीश ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता जीवन जीने की कला सिखाती है। कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से ही भक्तों के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

आचार्य रजनीश आज चौथे दिवस ग्राम पहांसू में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में उन्होंने कहा कि मानव जन्म बार-बार नहीं मिलता है इसलिए सांसारिक सुख त्याग कर इंसान को प्रभु की भक्ति में लीन रहना चाहिए ताकि उसके कष्टों का निवारण हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान भक्त के मन की बात को सरलता से समझ लेते हैं और बिना समय गवाये अपने भक्त की पुकार पर दौड़े चले आते हैं। इस अवसर पर उन्होंने श्रीकृष्ण व अर्जुन के वार्तालाप को भी विस्तार से प्रकाश डालते हुए उदाहरण सहित समझाया। कथा में मुख्य रूप से बाबा बंशी वाले सहित सत्येन्द्र कुमार पंवार की मौजूदगी रही। इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed