{"_id":"5c5737c7bdec224a611c1002","slug":"91549219783-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरादरी की गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करेगी महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरादरी की गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करेगी महासभा
विज्ञापन
सहारनपुर। कलाल क्षत्रिय महासभा की बैठक में बिरादरी की गरीब लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संजीव वालिया उर्फ कुक्कू ने की। संजीव वालिया ने कहा कि बिरादरी के कई परिवार ऐसे हैं, जो गरीब हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर ऐसे परिवार की बेटियों की शादी में दिक्कत आती है। इस पर महासभा के पदाधिकारियों ने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक रूप से पूरा सहयोग करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में नौ मार्च को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। अगली बैठक दस फरवरी को महापौर संजीव वालिया के निवास स्थान पर आयोजित होगी, जिसमें महासभा के कार्यालय के लिए जगह अलाट कराने को लेकर महापौर को ज्ञापन दिया जाएगा।
इस दौरान डा. संजय वालिया, राजीव भरतरी, विनोद वालिया, योगेंद्र वालिया, रामभक्त वालिया, अनिल वालिया, विराट जायसवाल, हरिओम प्रकाश अहलूवालिया, सुनील कुमार कर्णवाल, राजीव भरतरी, अनिल वालिया, वीर वालिया, अमन वालिया, धीरज वालिया आदि मौजूद रहे।