फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नहीं लिया पैकेज, पोर्टल भी नहीं कर रहा सही काम

70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नहीं लिया पैकेज, पोर्टल भी नहीं कर रहा सही काम

Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने नहीं लिया पैकेज, पोर्टल भी नहीं कर रहा सही काम
सहारनपुर। ट्राई के नियमों के अनुसार चैनल देेखने के लिए 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अभी पैकेज नहीं लिया है। इसके साथ ही जिस पोर्टल पर केबिल ऑपरेटर को उपभोक्ताओं के पैकेज के अनुसार चैनलों का चयन करना है, वह भी सही काम नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

ट्राई के नियमों के मुताबिक टीवी पर मनपसंद चैनल देखने के लिए उपभोक्ताओं को पैकेज लेना होगा। महानगर में डेन, हेथवे और सिटी केबिल के करीब ढाई लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने मनपसंद चैनल का पैकेज नहीं लिया है, जिन उपभोक्ताओं ने पैकेज ले लिया है, उनके चैनलों का चयन पोर्टल पर केबिल ऑपरेटर करवा रहे हैं, लेकिन पोर्टल के सही काम न करने की वजह से व्यवस्था बाधित हो रही है। डेन, हेथवे और सिटी केबिल के अधिकारियों का कहना है कि ग्राहक महंगा होने की वजह से पैकेज नहीं ले रहे हैं। ट्राई ने प्रत्येक चैनल का शुल्क निर्धारित किया है। फ्री टू एयर में निर्धारित शुल्क में प्रतिमाह 130 रुपये तथा जीएसटी 24 रुपये निर्धारित है, जिसमें करीब 100 चैनल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा 120 पैड चैनल हैं, जिसमें सबसे महंगा चैनल 19 रुपये का है। उपभोक्ता को चैनल के मुताबिक प्रतिमाह भुगतान करना पड़ेगा। पैकेज में अलग-अलग नेटवर्क के दाम निर्धारित किए गए हैं, लेकिन उपभोक्ता चैनलों का पैकेज नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed