फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मानकमऊ बिजलीघर का लोकार्पण किया

मानकमऊ बिजलीघर का लोकार्पण किया

Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मानकमऊ बिजलीघर का लोकार्पण किया
सहारनपुर। शहर की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए तैयार कराए गए नए बिजलीघर मानकमऊ द्वितीय का लोकार्पण किया गया। यह बिजलीघर 4.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मानकमऊ में नवनिर्मित 33/11 केवी बिजलीघर का लोकार्पण सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। अधीक्षण अभियंता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि एकीकृत ऊर्जा विकास योजना के तहत 4.12 करोड़ की लागत से तैयार इस बिजलीघर के शुरू होने से शहर के 12 इलाकों के 18536 उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलेगी। अभी तक शहर के इन इलाकों में ग्रामीण क्षेत्र के बिजलीघर से आपूर्ति की जा रही थी। अब नए बिजलीघर से आपूर्ति होगी और शहरी क्षेत्र के अनुसार बिजली मिलेेगी। दोनों अलग-अनलग उपकेंद्र हो गए हैं। शहर का उपकेंद्र अलग और ग्रामीण का उपकेंद्र अलग कर दिया गया है। इस बिजलीघर से शुगर मिल कालोनी, गंगोह रोड, साहबजी नगर, शारदा नगर, नवादा रोड, गलीरा रोड, नवीन नगर, दुर्गा पुरी, वेस्ट पंत विहार, औद्योगिक क्षेत्र, पूजा एंक्लेव, दुर्गा विहार को बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई है। इस मौके पर महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अनिल चौधरी, अधिशासी अभियंता एके वर्मा, सुशील गर्ग, एसडीओ पवन कुमार सिंह, अर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार, राजेंद्र गुंबर, रमन, कुशल पठानिया, प्रदीप पंवार, संदीप रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed