{"_id":"5bba5a6c867a5514bc33ffe0","slug":"91538939500-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णवीर का दोहरा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णवीर का दोहरा शतक
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हकीकत नगर निवासी पुलिस विभाग में एसआई निर्मल शर्मा के बेटे कर्णवीर कौशल ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़कर सहारनपुर का नाम रोशन किया है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने कर्णवीर की उपलब्धि पर मिठाई वितरित की। उम्मीद जताई कि कर्णवीर जल्द ही अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम का हिस्सा बनेगा।
कर्णवीर मूल रूप से देहरादून के निवासी हैं, मगर चूंकि उनके पिता यूपी पुलिस में हैं और सहारनपुर की शाकंभरी चौकी पर तैनात हैं तो वह दस साल से सहारनपुर के हकीकत नगर में अपने निजी मकान में रह रहे हैं। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि कर्णवीर आतिशी बल्लेबाज है, जिसने कई बार उत्तर प्रदेश रणजी टीम के लिए ट्रायल दिया, मगर बदकिस्मती से उसका चयन नहीं हो सका। इसके बाद उसने उत्तराखंड के लिए ट्राई किया, जहां उसका चयन हो गया। लतीफुर्रहमान ने बताया कि कर्णवीर हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड की ओर से खेल रहा है, जिसने एक दिवसीय मैच में सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए 202 रन के साथ दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले कर्णवीर पहले खिलाड़ी बने हैं। कर्णवीर ने अपनी सफलता के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी सहारनपुर निवासी अकरम सैफी के सहयोग को सराहा है। उधर, अकरम सैफी का कहना है कि कर्णवीर बेहतरीन खिलाड़ी है, जिसके भीतर रन बनाने की भूख है। वह खेल के लिए पूरी तरह समर्पित है। अपनी इसी लगन की वजह से वह दोहरा शतक बनाने में कामयाब रहा है। उम्मीद है कि वह अपना बेहतरीन प्रदर्शन आगे भी जारी रखेगा और भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब होगा। एसोसिएशन अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, साजिद उमर, संजीव जखमोला, पाल्ली कालड़ा, आमिर कुरैशी, भूपेंद्र कच्छल, अब्दुल अहद, सत्यम शर्मा, फैयाज आलम, आदिल खान, नईम सैफी आदि ने कर्णवीर को बधाई दी।