{"_id":"5ba7e1cd867a557fe2537569","slug":"91537728973-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में श्रद्धालुओं का माल उड़ाने वाला गिरोह दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में श्रद्धालुओं का माल उड़ाने वाला गिरोह दबोचा
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में श्रद्धालुओं का माल उड़ाने वाला गिरोह दबोचा
सहारनपुर। म्हाड़ी मेले में श्रद्धालुओं का माल उड़ाने वाले गैंग को स्वाट टीम और थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए छह बदमाशों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय म्हाड़ी मेले के दौरान बृज विहार कालोनी निवासी मनोज शर्मा, बद्रीधाम कालोनी तौता चौक निवासी अंकुर अग्रवाल, खलासी लाइन निवासी संदीप कुमार, शाकंभरी विहार निवासी रविदत्त शर्मा, ग्राम घुन्ना निवासी मुनव्वर के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। थाना कुतुबशेर में सभी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना कुतुबशेर पुलिस और स्वाट टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को पूजा इन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास चोरी के पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद अजीम निवासी अली सराय कलंदर बख्श, अखिल निवासी सरदार वाली गली तौता चौक, राजा निवासी हुसैन बस्ती, सन्नी निवासी श्याम विहार कालोनी, मोहम्मद अय्याज निवासी हबीबगढ़, मुर्सलीन निवासी मानकमऊ बताए।