{"_id":"5ba15198867a557f365c2846","slug":"91537298840-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने देखी मेला गुघाल की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने देखी मेला गुघाल की व्यवस्था
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
गुघाल मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने मंगलवार की शाम मेला गुघाल स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने मेले में सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्था देखी और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। मेले में लगाए जा रहे झूलों को अच्छी तरह चेक किया जाए। ऐसा कोई झूला नहीं चलने दिया जाएगा, जिससे किसी तरह की दुर्घटना होने का खतरा हो। इस दौरान नगर निगम, विद्युत विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।