{"_id":"5b43b16e4f1c1bae288b58ec","slug":"91531162990-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती से परेशान महिलाओं ने किया एसई का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती से परेशान महिलाओं ने किया एसई का घेराव
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कटौती से परेशान महिलाओं ने किया एसई का घेराव
सहारनपुर। विद्युत कटौती से परेशान शारदानगर की महिलाओं ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को सुचारु कराए जाने के साथ फीडर बदलने की मांग की।
शारदानगर के वार्ड 41 के पार्षद रमण चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाओं ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। पार्षद ने कहा कि उनके क्षेत्र में कई-कई घंटे बिजली कट लगाए जा रहे हैं, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज से भी लोगों को दिक्कत आ रही है। उन्होंने शारदानगर फीडर को बदलवाए जाने की मांग की। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। सविता शर्मा, ममता देवी, सरिता सिंह, राजेश्वरी शर्मा, प्रेमवती, बबीता, रीना शर्मा, सरिता सैनी, निशा गंभीर, चंचल शर्मा आदि मौजूद रही।