{"_id":"5b182a184f1c1b9f6e8b69bd","slug":"91528310296-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। तलहेड़ी खुर्द निवासी बालकराम ने एक पुलिसकर्मी पर किसी झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बालकराम ने एसडीएम रामविलास यादव को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बीते दिन उसके मोबाइल पर एक पुलिसकर्मी ने फोन कर चौकी आने का कहा। जब उसने कारण पूछा तो आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसकी धमकाते हुए कहा कि या तो स्वयं चौकी चला आ नहीं तो तुझे जीप में डालकर लाऊंगा। बालकराम का कहना है कि पुलिसकर्मी जिस व्यक्ति का नाम लेकर उसे चौकी बुला रहा है, उसे वह जानता भी नहीं है। डर है कि कहीं पुलिसकर्मी उसे किसी झूठे मामले में न फंसवा दे। इसलिए मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, सीओ सिद्धार्थ सिंह ने मामले के प्रति अनभिज्ञता जताई है।