{"_id":"5b05b96a4f1c1bcf408b73e0","slug":"91527101802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार आश्वासन पर समाप्त नहीं होगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार आश्वासन पर समाप्त नहीं होगी हड़ताल
Updated Thu, 24 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
देवबंद (सहारनपुर)। मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक संघ ने कहा कि इस बार सरकार के झूठे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि ग्रामीण डाक सेवक केंद्र सरकार द्वारा सातवें वेतन आयोग को नहीं मानने के विरोध में बेमियादी हड़ताल पर हैं। मुख्य डाकघर के बाहर धरने पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारी अनिल कुमार, मेनपाल सिंह, रामकुमार व पवन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार का उपेक्षापूर्ण रवैया कर्मचारियों के प्रति गलत है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं करेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस बार सरकार के कोरे आश्वासन पर हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। कहा कि पिछली बार सात दिनों तक हड़ताल चली थी। जिसे आश्वासन दिलाकर समाप्त करा दिया गया था। लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा। हड़ताल में मांगेराम, आशीष त्यागी, श्याम कुमार, कुलदीप, प्रेम सिंह, कुलबीर, शीशपाल, नरेंद्र त्यागी, दिनेश त्यागी, महेश शर्मा, सद्दाम हुसैन, प्रियंका सिंह, रेखा शर्मा, बिरम सिंह, सचिन, विजयपाल आदि मौजूद रहे।