{"_id":"5adf822c4f1c1b3b0b8b65a7","slug":"91524597292-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजीसीए की टीम ने जीता क्रिकेट मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजीसीए की टीम ने जीता क्रिकेट मुकाबला
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजीसीए की टीम ने जीता क्रिकेट मुकाबला
सहारनपुर। भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एमजीसीए और टाइटन क्लब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें एमजीसीए की टीम 24 रन से विजेता बनी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमजीसीए की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 169 रन का स्कोर खड़ा किया। इनमें विवेक ने 33 और निखिल ने 31 रन का योगदान दिया। टाइटन क्लब की ओर से अक्षित त्यागी ने तीन और अमित ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाइटन क्लब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 145 रन पर आउट हो गई। एमजीसीए की ओर से विवेक और गगन ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच विवेक को चुना गया। विजेता टीम को रणधीर कपूर, भूपेंद्र कच्छल, कोच अब्दुल अहद, फुरकान कुरैशी, नीरज गोयल के द्वारा पुरस्कृत किया गया।