{"_id":"5ad644d34f1c1ba67f8b5205","slug":"91523991763-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। शिव मंदिर में मंगल कलश की स्थापना के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आरंभ हो गया है। वैदिक रस्मो रिवाज के साथ विद्वान वेदपाठी पंडितों की देखरेख में आरंभ अनुष्ठान कार्य शुक्रवार को यज्ञ एवं भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।
मोहल्ला बाबूराय महलतला स्थित शिव मंदिर एवं गीताभवन में अनुष्ठान से पूर्व मुख्य यजमान अतुल गोयल-कनिका गोयल एवं विवेक गर्ग-शालू गर्ग ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मंगल कलश की प्रतिष्ठापना कराई। श्री बालाजी धाम के आचार्य रोहित वत्स के सानिध्य में आचार्य अनुज शास्त्री, पंडित कवरपाल, अंबरीश भारद्वाज, अमित शर्मा, अर्जुन शर्मा एवं मनोज शर्मा ने प्रथम दिन की पूजा अर्चना संपन्न कराई। आयोजन समिति के सचिन गर्ग के अनुसार शिवालय में शिवलिंग के अलावा शिव परिवार और गीता भवन में राम दरबार की प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना होगी। प्रतिमाओं को 19 अप्रैल में नगर भ्रमण कराया जाएगा। 20 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा उपरांत हवन यज्ञ और पूर्णाहुति होगी। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा।