{"_id":"5aad66294f1c1b00768b62c7","slug":"91521313321-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील होंगे भवन कर न चुकाने वाले होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील होंगे भवन कर न चुकाने वाले होटल
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सील होंगे भवन कर न चुकाने वाले होटल
सहारनपुर। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में आने वाले सभी होटलों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर बकाया भवन कर जमा कराने को कहा है। कर जमा न करने वाले होटलों पर सील करने की कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है। नगर निगम की कमाई के प्रमुख स्रोतों में भवन कर भी शामिल है। मगर अधिकारियों की शिथिलता की वजह से नगर निगम कर वसूली में पिछड़ा हुआ है। करीब 15 करोड़ रुपये का भवन कर बकाया है। इनमें कर न चुकाने वालों की बड़ी संख्या होटल संचालकों की है। इसके चलते निगम की ओर से अब होटल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में बकाया जमा कराने के लिए कहा गया है। बता दें कि सरकारी विभागाें से लेकर अन्य बड़े प्रतिष्ठानों पर भी निगम का बकाया चल रहा है।