फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन से आई अनजान फोन कॉल की सूचना पर पुलिस ने जंगल से घायल वृद्धा को तलाशा

ट्रेन से आई अनजान फोन कॉल की सूचना पर पुलिस ने जंगल से घायल वृद्धा को तलाशा

Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से आई अनजान फोन कॉल की सूचना पर पुलिस ने जंगल से घायल वृद्धा को तलाशा
सरसावा (सहारनपुर)। अनजान फोन कॉल से मिली सूचना के बाद सक्रिय हुई सरसावा पुलिस की तत्परता से एक वृद्ध महिला की जान बच गयी। महिला चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे डेढ़ किमी पैदल चलकर ढूंढ़ा और अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे सरसावा पुलिस के पास एक अनजान फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह ट्रेन में सफर कर रहा है तथा उसने सरसावा स्टेशन के समीप एक महिला को दूसरी ट्रेन से नीचे गिरते देखा है। इसके बाद एसओ यशपाल धामा ने पुलिस टीम के साथ महिला की तलाश आरंभ कर दी। लेकिन सही लोकेशन नहीं पता होने पर पुलिस ने वापस उसी नंबर पर फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने एक बार फिर पैदल चलते हुए रेलवे ट्रैक के दोनों ओर टॉर्च की रोशनी में महिला को तलाशना प्रारंभ किया। पुलिस की मेहनत रंग लाई तथा स्टेशन से करीब डेढ़ किमी दूर सहारनपुर की ओर एक वृद्ध महिला लहूलुहान हालत में ट्रैक किनारे पड़ी मिली। पुलिस ने उसे फौरन पीजीआई पिलखनी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला के सिर में कई टांके लगाए तथा शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोटों पर मरहम पट्टी की।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि महिला की आयु करीब 65 वर्ष है और केवल इतना बता पा रही है कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की है। सम्भवत: महिला ट्रेन से गिरकर घायल हो गई होगी। अगर उसे समय पर इलाज नहीं मिलता तो उसकी मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed