{"_id":"5a5a5bc14f1c1be6408b4b4e","slug":"91515871169-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रीय महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रीय महासभा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज की कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
छुटमलपुर। उप्र क्षेत्रीय महासभा की बैठक में राजपूत युवाओं से आह्वान किया गया कि वे समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन करके बिरादरी के गौरवशाली अतीत को दुबारा स्थापित करने में अपना योगदान दें।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. देवराज सिंह पुंडीर के निवास पर हुई बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि राजपूत बिरादरी का इतिहास गौरवशाली रहा है। वर्तमान में समाज में कुछ कुरीतियां व्याप्त हो गई हैं। उन्हें दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। प्रदेश प्रभारी बिजेंद्र राणा ने कहा कि सियासी पहचान कायम रखने के लिए एकजुटता जरूरी है। ऐसे में विभिन्न संगठनों में बंटे समाज को एक मंच पर आना होगा। प्रदेश सचिव परविंदर राणा ने कहा कि समाज के लोग बेटों के साथ बेटियों को भी उच्च शिक्षा दिलाने का काम करें ताकि वे उच्च पदों पर आसीन हो सकें। बैठक में बसंत राणा, गुलशन सिंह, टिंकू राणा, रजत राणा, अर्जुन राणा, आदित्य राणा, विकास राणा, संजय राणा आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।