{"_id":"5a36b1a24f1c1bb6678c284f","slug":"91513533858-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक प्रदेश के लिए सड़क से संसद तक करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथक प्रदेश के लिए सड़क से संसद तक करेंगे आंदोलन
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथक प्रदेश के लिए करेंगे आंदोलन
नागल (सहारनपुर)। गांव पनियाली में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे राष्ट्रीय अघ्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक प्रदेश चार भागों में नहीं बंटता तब तक पश्चिम प्रदेश का विकास संभव नहीं है। बड़ा प्रदेश होने के नाते गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ कानून व्यवस्था चौपट है। शिक्षित युवक रोजगार के लिए भटक रहे हैं। किसान बदहाल हैं। उन्हें फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज मुर्तजा ने कहा कि राजस्व पश्चिम से वसूला जाता है और विकास पूरब में होता है। लेकिन अब मोर्चा पृथक प्रदेश के लिए और किसानों की समस्याओं को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। इसके लिए वह सड़क से संसद तक आंदोलन करेगा। सभा में मुख्य रूप से नाथीराम शर्मा, आशीष कपिल, रूपक लेखा, रविंद्र चौधरी, अरुण, असगर अली, रविंद्र गिल, ओमवीर गिल, गजराज सिंह, नवाब सिंह, जगपाल सिंह, महबूब हसन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।