फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया दुकानों का निरीक्षण, विक्रेताओं में खलबली

जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया दुकानों का निरीक्षण, विक्रेताओं में खलबली

Wed, 22 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया दुकानों का निरीक्षण, विक्रेताओं में खलबली
गंगोह (सहारनपुर)। नवंबर माह के 21 दिन बीतने के बावजूद शत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाने पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने नगर में राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपभोक्ताओं से बात कर मशीनों में आधार कार्ड मैच ना होने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही विक्रेताओं को भी नियमित दुकानें खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर माह के 21 दिन बीतने के बावजूद अभी तक कुल मिलाकर 50 से 60 प्रतिशत ही खाद्यान्न का वितरण हो पाया है। मंगलवार को डीएसओ सतीश चंद्र मिश्रा, आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र के साथ गंगोह पहुंचे। उन्होंने नगर की अनेक दुकानों का निरीक्षण कर स्टाक एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने दुकानों पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बात की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने विक्रेताओं को नियमित दुकानें खोलने और अविलंब शत प्रतिशत उपभोक्ताओं के आधार कार्ड फीड कराने के निर्देश दिए। डीएसओ ने बताया कि कोई गंभीर खामी नही पाई गई है। कुछ दुकानों पर कुछ उपभोक्ताओं के आधार कार्ड फीड नही हो पाने के कारण मशीनों से वितरण की समस्या आ रही है। बताया कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं का डाटा फीड करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed