फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रभु श्री राम को वनवास मिलने पर भावुक हुए दर्शक

प्रभु श्री राम को वनवास मिलने पर भावुक हुए दर्शक

Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रभु श्री राम को वनवास मिलने पर भावुक हुए दर्शक
सहारनपुर। शहर में चल रही श्री रामलीलाओं में भगवान श्रीराम को वनवास होने के मंचन को देखकर दर्शक भावुक हो गए। राजा दशरथ और कैकेयी के संवादों को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में श्रीराम वनवास की लीला हुई। दशरथ और कैकेयी के संवादों का मनोहारी मंचन किया गया। संजीव आर्यन, विरेंद्र रावत, संजीव आर्यन, रतन चौधरी, चौधरी यशपाल, प्रदीप पंवार मौजूद रहे। भारतीय कला संगल श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में राम वनवास का मंचन किया गया। उद्घाटन मास्टर सौरभ ने फीता काटकर किया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, संयोजक राजीव अन्नू, सुरेंद्र मोघा, निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, प्रमोद धीमान आदि रहे।
विज्ञापन

श्री राधा-कृष्णा मंदिर क्लब गांधी पार्क में राम वनवास की लीला हुई। मंथरा द्वारा कैकेयी के कान भरने का दृश्य प्रभावशाली रहा। अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार, जगदीश भंडारी, गुरदीप सिंह, रंजन मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में माता जानकी और प्रभु श्रीराम के विवाह का मंचन किया गया। उद्घाटन जल निगम के एसडीओ नरेश गुप्ता ने किया। संस्थापक हरीश चंद्र गर्ग, संरक्षक अजय शर्मा, लीला देवी, प्रधान विनोद सिंह, उप प्रधान राजकमार, निर्देशक महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर राम वनवास लीला का भावपूर्ण मंचन हुआ। संयोजक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, प्रबंधक सरदार पुनीत धीर शामिल रहे। श्री कृष्णा राम नाटक क्लब जुबली पार्क में राम वनवास की लीला दिखाई गई। अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, महामंत्री विवेक दुआ, साजन गंगा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर श्रीराम वनवास का मंचन किया गया। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक अवधेश, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरवपुरी, नरेश कुमार, संजय भसीन, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, नवीन गुलाटी, सुशील नागपाल, दीपक खन्ना, संगम अरोड़ा, वैभव भाटिया, संजय आनंद, संदीप भाटिया, सार्थक जायसवाल, अभिमन्यु, दीपक भाटिया शामिल रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर राम वनवास की लीला दिखाई गई। प्रभु श्रीराम की आरती अविनाश वाधवा, अंकुर पहावा ने उतारी। उप प्रधान हनी वर्मा, निर्देशक पंकज बजाज, यशपाल त्रेहान, हरीश ढंग, अनिल मदान, सुनील कश्यप, अश्वनी अरोड़ा, मनोज चिटकारा शामिल रहे। नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में सीता स्वयंवर का मनोहारी मंचन किया। प्रधान विक्की पाहवा, चांद भारती, अमित सेठी, सुभाष आनंद, मंजीत सिंह, अशोक वोहरा, दीपक दहिया, मोनू, राहुल, जतिन, चेतन, अर्जुन, सुमित, प्रदीप चौधरी, चंद्रमोहन, कुनाल, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed