{"_id":"59500a664f1c1bc4628b481b","slug":"91498417766-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी सम्मान समारोह पर रोक लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी सम्मान समारोह पर रोक लगाई
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी सम्मान समारोह पर रोक लगाई
देवबंद (सहारनपुर)। मेधावी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन पर रोक लगाने से राजपूत चेतना मंच के पदाधिकारियों में भारी नाराजगी है। आयोजकों ने कहा कि पूरी तैयारी होने के बावजूद प्रशासन द्वारा कार्यक्रम पर रोक लगाना क्षत्रिय समाज के लिए शर्म की बात है।
राजपूत चेतना मंच के वरिष्ठ संस्थापक डा. सुखपाल सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाने से सरकार को भी नुकसान होगा। संयोजक सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि 13 जून को कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। इस पर थाना पुलिस द्वारा कार्यक्रम करने की संस्तुति की गई थी। लेकिन शनिवार रात 11 बजे प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगाने का आदेश दे दिया। इस कारण आयोजन स्थल पर पहुंचे 78 मेधावी छात्र-छात्राओं को निराश होकर घर लौटना पड़ा। साथ ही मंच पदाधिकारियों को भी आर्थिक एवं मानसिक क्षति पहुंची है।
डा. भानू प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की संस्तुति के बाद प्रशासन द्वारा अति विलंब से कार्यक्रम पर रोक लगाना असंवैधानिक है। चूंकि प्रशासन को 72 घंटे के अंदर ही आवेदन पर निर्णय लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। मुकेश राणा, नरेशपाल ंसिंह, विकास कुमार, राजेंद्र चौहान, दिनेश फौजी, लोकेश राणा, विश्वदीपक राणा, प्रदीप सिंह आदि ने कार्यक्रम पर रोक पर रोष जताया।